भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के ऐतिहासिक बहरी महादेव धाम परिसर में सावन के अंतिम सोमवारी के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के जल अर्पण के लिए उमड़ी। इस मौके पर बाहरी महादेव धाम परिसर में प्राचीन कुंड सरोवर विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। विधिवत रूप से प्रकांड विद्वानों की उपस्थिति में विवाह महोत्सव और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सैकड़ों वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर का इतिहास चेरो खरवार वंश के राजा से जुड़ा हुआ है, बड़ी महादेव धाम के भगवान भोलेनाथ की कृपा ऐसी है कि जो भी भक्त उनसे मन्नत मांगते हैं वह जरूर पूरी होती है, वही यहां ऐतिहासिक सरोवर में छठ के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त भगवान भास्कर की आराधना के लिए यहां पहुंचते हैं। इस मौके पर पीरो नगर परिषद के सभापति किरण उपाध्याय के नेतृत्व में विधिवत रूप से प्राचीन कुंड का विवाह संपन्न कराया गया। हजारों लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आरा जिला घर बा..कौन बात के डर बा…
बिहार में जब भी भोजपुर या आरा का नाम लिया जाता है तो यह कहावत अपने आप निकल पड़ती है – “आरा जिला घर बा..कौन बात के डर बा…”यह वाक्य…